Please assign a menu to the primary menu location under menu

Thursday, June 1, 2023
खास समाचारडेली न्यूज़मध्यप्रदेश

बागेश्वर धाम पर 108 निर्धन बेटियों का परिणय यज्ञ आज

बागेश्वर धाम पर 108 निर्धन बेटियों का परिणय यज्ञ आज

बागेश्वर धाम पर 108 निर्धन बेटियों का परिणय यज्ञ आजबागेश्वर धाम पर 108 निर्धन बेटियों का परिणय यज्ञ आज
Visfot News

छतरपुर। बुन्देलखण्ड के प्रख्यात तीर्थस्थल बागेश्वर धाम ग्राम गढ़ा में आज शिवरात्रि के महापर्व पर 108 निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। बेटियों की संख्या के हिसाब से इस परिणय महायज्ञ को बुन्देलखण्ड का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह माना जा रहा है। इस समारोह के अंतर्गत छतरपुर जिले ही नहीं बल्कि बुन्देलखण्ड के कई जिलों की निर्धन परिवारें की बेटियों को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. ध्ीारेन्द्र कृष्ण शास्त्री एवं उनके शिष्य मंडल द्वारा परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। बेटियों को धाम परिवार के द्वारा लगभग एक लाख रूपए की उपहार सामग्री भी भेंट की जा रही है। विवाह समारोह सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा। इस समारोह में देश के ख्याति नाम कथाव्यास पं. श्यामसुंदर पारासर, प्रख्यात कथावाचक पुण्डरीक गोस्वामी, तुलसी पीठ के आचार्य एवं देश के प्रख्यात संत रामभद्राचार्य जी के उत्तराधिकारी जय भैया, इन्द्रेश जी सम्मिलित होंगे तो वहीं मप्र की धर्मस्व विभाग एवं पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा सहित अनेक विधायक एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। धाम पर एक विशालकाय पण्डाल में संक्षिप्त संबोधन होंगे तदोपरांत यहां बनाए गए 108 मण्डपों में परिणय संस्कार होगा। मंगलवार को होने वाले इस आयोजन में लगभग एक लाख लोगों के सम्मिलित होने की आशा जताई जा रही है इसलिए पुलिस और प्रशासन ने भी इस आयोजन की व्यवस्थाओं को अपने हाथ में ले लिया है।
एसपी नेे किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण
सोमवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा बागेश्वर धाम में आयोजित विवाह समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के यहां पहुंचे। उनके साथ एएसपी विक्रम सिंह, एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल एवं यातायात प्रभारी माधवी अग्रिहोत्री सहित आसपास के 5 थानों के प्रभारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के साथ संपूर्ण स्थल का जायजा लिया। खासतौर पर पार्किंग और मंच की व्यवस्थाओं को देखकर यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए।
खजुराहो में दीवाली की तरह मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
खजुराहो। खजुराहो में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस दौरान लोगों ने अपने घरों और दुकानों पर रोशनी की साथ ही दिए भी जलाए, तो वहीं चंदेलकालीन मतंगेश्वर मंदिर को भी रंगीन लाइटों एवं फूलमालाओं से सजाया गया है। महाशिवरात्रि पर्व पर रात्रि 12 बजे से श्रद्धालु पवित्र शिवसागर तालाब में स्नान कर मतंगेश्वर महादेव को जल अर्पण करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला आज शाम तक चलेगा। दोपहर 1 बजे नगर परिषद द्वारा आयोजित 15 दिवसीय मेले का शुभारंभ किया जाएगा। शाम को मतंगेश्वर महादेव की विशाल बारात निकाली जाएगी। शिवरात्रि की बारात में नगर परिषद के द्वारा विभिन्न कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। नगर परिषद के सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि छतरपुर और खजुराहो के 200 युवाओं का एक दल नृत्य प्रस्तुति देगा तो वहीं व्यापारियेंा के द्वारा ब्रज की होली के नृत्य का आयोजन भी रखा गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और उनकी टीम ने खजुराहो पहुंचकर यहां की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
जटाशंकर में बुन्देली परंपराओं से शिव विवाह का आयोजन
बिजावर। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवधाम जटाशंकर में श्री जटाशंकर महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन के आज मंडप की रस्में होंगी। न्यास के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि यहां चलने वाले भंडारे में मंडप के दिन बुंदेलखंडी परंपरा अनुसार मंडप के दौरान तैयार किए जाने वाले व्यंजन परोसे जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम मंगलवार 1 मार्च को होगा जिसमें जटाशंकर मार्ग पर स्थित ग्राम चांदा से दोपहर में बारात आरंभ होगी। बग्गी, घोड़े, बैंड आदि के साथ एएस म्यूजिकल ग्रुप उरई द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात मुख्य मंदिर में विवाह की रस्में होंगी। यहीं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी होगा। रात 9 बजे क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में मंचीय कार्यक्रम होंगे। साथ ही अजय-विजय संकीर्तन पार्टी उरई और रिंकी तिवारी संकीर्तन पार्टी कानपुर के बीच जवाबी कीर्तन होगा। न्यास के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर तरीके से दर्शन करवाने के लिए व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चौक परिसर की बेरी केटिंग से मंदिर परिसर तक जाने बाला मार्ग जिग जैग तरीके का होगा। जाने-आने वाला मार्ग पूरी तरह से वनवे रहेगा। मुख्य मंदिर के समीप स्थित तीन कुंडों का जल केवल जलाभिषेक के लिए ही उपलब्ध कराया जाएगा।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »