Please assign a menu to the primary menu location under menu

Thursday, April 18, 2024
खेल

पुजारा-रहाणे के प्रदर्शन से नाखुश हैं गावस्कर, बोले- उनके पास टेस्ट करियर बचाने का अब सिर्फ एक मौका

Visfot News

नई दिल्ली
भारत की मध्य क्रम की बल्लेबाजी जोड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन फिर फ्लॉप साबित हुई। पुजारा 33 गेंदों में सिर्फ 3 रन पर आउट हुए और रहाणे को बिना खाता खोले पबेलियन वापस जाना पड़ा। उनके लागातर खराब प्रदर्शन से भारत की प्लेइंग इलेवन में उनके स्थान पर सवालिया निशान उठने लगा है।

भारत के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को लगता है कि पुजारा और रहाणे के पास अपनी जगह बचाने के लिए एक और पारी बाकी है। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में शतक बनाकर टेस्ट टीम के दरवाजे पर जोरदार दस्तक दे दी है। ऐसे में गावस्कर को लगता है कि पुजारा और रहाणे संभवत: अपने टेस्ट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। अगर वे जोहान्सबर्ग टेस्ट में भारत के लिए दूसरी पारी में स्कोर नहीं करते हैं तो उनका टेस्ट करियर समाप्त हो सकता है।

गावस्कर ने कहा, "इन दोनों क्रिकेटर के हालिया प्रदर्शन देख कोई भी कह सकता है कि उनके पास अब बस शायग अगली पारी शेष है, जो पुजारा और रहाणे के टेस्ट करियर को बचा सकती है। टीम में उनकी जगह के बारे में सवाल पूछे गए हैं।"
 
2019 के दिसंबर के बाद से, पुजारा और रहाणे ने 25.23 की औसत से 2271 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक शतक शामिल है। इस दौरान दोनों  12 बार जीरो पर आउट हुए हैं। सेंचुरियन टेस्ट में पुजारा को गोल्डन डक का सामना करना पड़ा। वहीं, जोहान्सबर्ग में रहाणे सिर्फ जीरो रन बना सके।  रहाणे के टेस्ट करियर का यह पहला गोल्डन डक था। 2021 में रहाणे ने 13 टेस्ट में केवल 479 रन बनाए, जबकि पुजारा ने 14 मैचों में 702 रन के साथ थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »