Please assign a menu to the primary menu location under menu

Sunday, September 24, 2023
मध्यप्रदेश

सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई आईएएस बदले

सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई आईएएस बदलेसरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई आईएएस बदले
Visfot News

भोपाल। सरकार ने देर शाम प्रदेश के 25 आईएस अफसरों का तबादला किय। इन में कई जिलों के कलेक्टरों के साथ सचिव, उपसचिव और अपर आयुक्त शामिल हैं। पिछले दिनों हुए तबादलों के बाद माना जा रहा था कि सरकार जल्द ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करेगी। अभी कुछ ओर अफसरों के तबादले एक-दो दिन में हो सकते हैं।

अभी जिनका तबादला किया गया है उनमें होशंगाबाद कलेक्टर धनंजय सिंह भदोरिया को उपसचिव मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, संचालक पंचायत राज बाबूसिंह जामोद को अपर सचिव जेल विभाग , अशोकनगर के कलेक्टर अभय कुमार वर्मा को सह आयुक्त लोक शिक्षण, सागर कलेक्टर दीपक सिंह को अपर आयुक्त उच्च शिक्षा, अलीराजपुर कलेक्टर सुरभि गुप्ता को सह आयुक्त हस्तशिल्प, हथकरघा के साथ आयुक्त रेशम (अतिरिक्त प्रभार), कलेक्टर धार आलोक कुमार सिंह संचालक पंचायत राज, कलेक्टर नरसिंहपुर वेद प्रकाश को उपसचिव मध्यप्रदेश शासन, सचिव लोक सेवा आयोग इंदौर वंदना वैद्य को कलेक्टर शहडोल उपसचिव लोनिवि प्रबल सिपाहा को सचिव लोक सेवा आयोग इंदौर, कलेक्टर सतेंद्र सिंह को उपसचिव मप्र शासन अपर आयुक्त उच्च शिक्षा चंद्रशेखर वालिंबे को उप सचिव राजस्व, कलेक्टर सीधी रविंद्र कुमार चौधरी को संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कलेक्टर मंदसौर मनोज पुष्प को कलेक्टर अलीराजपुर, कलेक्टर रायसेन उमाशंकर भार्गव को कलेक्टर विदिशा, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास गौतम सिंह कलेक्टर मंदसौर, उप सचिव राजस्व मुजीबुर्रहमान खान कलेक्टर सीधी, कलेक्टर राजगढ़ नीरज कुमार सिंह कलेक्टर होशंगाबाद, कलेक्टर विदिशा पंकज जैन को कलेक्टर धार, नगरीय प्रशासन एवं विकास अपर आयुक्त रोहित सिंह कलेक्टर नरसिंहपुर, बालाघाट दीपक आर्य को कलेक्टर सागर, कलेक्टर निवाड़ी को अपर आयुक्त आबकारी, उपसचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अरविंद कुमार दुबे को कलेक्टर रायसेन, अपर कलेक्टर उज्जैन नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को कलेक्टर निवाड़ी, अपर कलेक्टर जबलपुर हर्ष दीक्षित को कलेक्टर राजगढ़ तथा अपर आयुक्त आबकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा को कलेक्टर बालाघाट बनाया गया है।

RAM KUMAR KUSHWAHA

1 Comment

Comments are closed.

भाषा चुने »