Please assign a menu to the primary menu location under menu

Sunday, September 24, 2023
डेली न्यूज़

विभिन्न कर्मचारी हड़ताल छोडक़र काम पर लौटे

Visfot News

छतरपुर। जिले भर में ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े विभिन्न कर्मचारी आखिरकार अपनी हड़ताल छोडक़र वापस काम पर लौट आए हैं। उक्त कर्मचारी 22 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदेश भर के ब्लाक मुख्यालयों पर तंबू गाडक़र धरना दे रहे थे। छतरपुर जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत कार्यालय के सामने लगा हड़ताली कर्मचारियों का तंबू भी खाली हो गया है। कर्मचारियों ने प्रदेश आह्वान पर हड़ताल खत्म करने की बात कही है। कर्मचारियेंा का कहना है कि उनके संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री महेन्द्र सिसौदिया के बीच हुई बैठक में मंत्री ने 20 अगस्त तक मांगों को मान लेने का आश्वासन दिया है जिसके चलते यह हड़ताल खत्म की गई है। उल्लेखनीय है कि हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में एक्शन भी शुरू हो गया था। छतरपुर में भी एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई थी। इतना ही नहंी छतरपुर में 3 कर्मचारी नेताओं के विरूद्ध विगत रोज कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने के मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। सरकार की नाराजगी से हो रहे एक्शन को भी हड़ताल स्थगन का एक कारण माना जा रहा है।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »