Please assign a menu to the primary menu location under menu

Tuesday, April 16, 2024
बिज़नेस

11 से 31 दिसंबर के बीच 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

Visfot News

भोपाल
 साल का आखिरी महीना यानि दिसंबर 2021 शुरु हो गया है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द से जल्द पूरा कर लें, क्योंकि 11 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच लगभग 10 दिन बैंक बंद (Bank holidays in December 2021) रहने वाले है। अन्यथा बैंकिंग, चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट संबंधित कोई काम प्रभावित हो सकता है, हालांकि Google Pay, Phone Pay, Paytm और अन्य ऑनलाइन सुविधाएं (Online Banking) चालू रहेंगी, लेकिन शादियों के सीजन के चलते बैंक बंद होने के चलते ATM में कैश और ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन में दिक्कत हो सकती है।

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक RBI हर महीने बैंकों की छुट्टियां (December Bank Holidays 2021) अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तय करता है, यानी कुछ दिन महज कुछ राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे लेकिन अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत RBI ने 11,12,18,19, 24, 25,26,27,30 और 31 दिसंबर को छुट्टी की घोषणा की है।इसमें क्रिसमस, दूसरा शनिवार और 4 अवकाश रविवार समेत कई छुट्टियां शामिल है।

Bank holidays in December 2021 List

    11 दिसंबर – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
    12 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
    18 दिसंबर – यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
    19 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
    24 दिसंबर – क्रिसमस फेस्टिवल (आइजोल में बैंक बंद)
    25 दिसंबर – क्रिसमस (बेंगलुरु और भुवनेश्वर को छोड़कर सभी जगह बैंक बंद) शनिवार, (महीने का चौथा शनिवार)
    26 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
    27 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन (आइजोल में बैंक बंद)
    30 दिसंबर – यू कियांग नॉन्गबाह (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
    31 दिसंबर – न्यू ईयर्स इवनिंग (आइजोल में बैंक बंद)

 

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »