Please assign a menu to the primary menu location under menu

Tuesday, April 30, 2024
मध्यप्रदेश

सिवनी में मतांतरण के मामले में चार महिलाओ समेत आठ आरोपितों गिरफ्तार

Visfot News

सिवनी
मध्य प्रदेश में सिवनी जिले के आदेगांव थाना अंतर्गत डाला गांव में चोरी छिपे मतांतरण कराने के आरोप में  आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आदेगांव थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया और सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

आठ आरोपितों में चार महिलाएं भी

गिरफ्तार किए गए इन आठ आरोपितों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों में डाला गांव निवासी सोहन, नागेश, राजवती नागेश, सारसडोल निवासी सुरेश धुर्वे, घुंघसा छपारा निवासी जयसिंह सिंगोतिया, रामवती सिंगोतिया, रामेश्वर पंद्राम, हर्रई थाना क्षेत्र के मुर्गीटोला निवासी बालकुमारी धुर्वे व सुमनवती पंद्राम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गांव के एक घर में चोरी छिपे मतांतरण कराने की सूचना मिलने पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने पुलिस को जानकारी दी थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

RAM KUMAR KUSHWAHA

2 Comments

Comments are closed.

भाषा चुने »