Please assign a menu to the primary menu location under menu

Friday, April 19, 2024
डेली न्यूज़

चॉकलेट आपके स्किन के लिए है फायदेमंद

Visfot News

    वैलेंटाइन वीक का आज तीसरा दिन है, यानी चॉकलेट डे है। इस दिन कपल एक-दूसरे को चॉकलेट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। बता दें कि चॉकलेट का प्यार और रोमांस से गहरा नाता है, इसलिए इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे को चॉकलेट देना पसंद करते हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि चॉकलेट कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर है और यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। कई लोग इसे अपने स्किन केयर रूटीन में अक्सर शामिल करते हैं। स्क्रब, वैक्स, फेस मास्क आदि में चॉकलेट का इस्तेमाल करना लोगों को पसंद है। बात करें चॉकलेट होममेड फेस मास्क की तो यह रंगत निखारने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
    अगर चॉकलेट डे के दिन आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने का प्लान बना रही हैं और चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहती हैं तो ये होममेड चॉकलेट फेस मास्क आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। चॉकलेट फेस मास्क बनाने के लिए इसमें कुछ अन्य नेचुरल इंग्रेडिएंट्स की भी जरूरत होती है, जो खूबसूरती बढ़ाने में बेहद मददगार माने जाते हैं। वहीं ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के अनुसार, चॉकलेट कई स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। इसलिए इसका इस्तेमाल कई स्किन ट्रीटमेंट में भी किया जाता है।

​चॉकलेट फेस मास्क से दूर होगी ये स्किन प्रॉब्लम

शहनाज हुसैन के अनुसार, रिसर्च में पता चलता है कि डार्क चॉकलेट में कोको की मात्रा होती है, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से तेजी से होने वाले एजिंग की समस्याओं को धीरे करता है। साथ ही, यह त्वचा को पोषण देने और उसे मुलायम और चिकनी बनाने में भी मदद करता है। कई बार दिन-भर की थकान भी चेहरे को डल और बेजान बना देती है, ऐसे में चॉकलेट चेहरे को रिलैक्स करने का काम करती है। स्किन केयर में इसे शामिल कर आप कई तरीके से लाभ उठा सकती हैं। कोको पाउडर या फिर चॉकलेट से फेस पैक बनाते वक्त अपनी स्किन टाइप का खास ख्याल रखें।

​ऑल स्किन टाइप के लिए फेस मास्क

    कोको पाउडर- 3 चम्मच
    ओट्स- 2 चम्मच
    एग व्हाइट- 1
    शहद- 1 चम्मच
    दही- 1 चम्मच

    इन सभी इंग्रेडिएंट्स को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। इसे पतला बनाने के लिए आप चाहें तो दही मिक्स कर सकती हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसमें एग व्हाइट की जगह अंडे का पीला वाला भाग मिक्स करें।
    सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान रखें कि आंख और होंठों पर इसे अप्लाई नहीं करना है। अब 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से चेहरा साफ कर लें।

ऑयली स्किन के लिए चॉकलेट फेस मास्क

    चॉकलेट या फिर कोको पाउडर- 2 चम्मच
    मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच
    गुलाब जल- 3 चम्मच
    केला- हाफ या फिर 1

    सबसे पहले एक बाउल में चॉकलेट, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिक्स कर पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इस तरह से भी फेस पैक को अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से क्लीन कर लें। इसके अलावा इसमें केला भी मैश कर मिक्स किया जा सकता है।
    केला में एंजाइम होते हैं, जो डेड सेल को ढीला करने और उन्हें हटाने में मदद करते हैं। यह टैन को दूर करने में भी मदद करता है। इसलिए चॉकलेट फेस मास्क में आप केला मैश कर मिक्स कर सकती हैं। यह आपकी लूज स्किन को भी टाइट करने में मदद करेगा। पेस्ट बनाने के लिए आप थोड़ा और गुलाब जल मिक्स कर सकती हैं।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »