नौगांव। थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला का उसके पति से मामूली विवाद हुआ तो नाराज पत्नी ने अपने दुधमुंहे मासूम बच्चे को छोड़कर फांसी लगी ली। महिला को फंदे पर लटका देख परिवार के लोग उसे आनन-फानन में फंदे से उतारकर अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने परिवार पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ककरवाहा निवासी मगन लाल राय की 26 वर्षीय पुत्री सुखदेवी का विवाह दो वर्ष पूर्व नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी मुन्ना लाल राय के पुत्र सतीश के साथ हुआ था। करीब 7 माह पहले सुखदेवी ने एक पुत्र को जन्म दिया। बीती रात सुखेदवी और सतीश के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ जिससे नाराज होकर सुखदेवी ने अपने दुधमुंहे बच्चे को छोड़कर आत्मघाती कदम उठा लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुखदेवी को फंदे पर लटका देख परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरु की है। मंगलवार की सुबह तहसीलदार और एफएसएल टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। यहां तहसीलदार और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने की जद्दोजहद करते नजर आए। फिलहाल मर्ग कायम कर पंचनामा बनाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
पति ने कहा हुआ था मामूली विवाद, भाई ने लगाए आरोप
मृतिका सुखदेवी के पति सतीश राय ने बताया कि सुखदेवी मायके जाने की जिद कर रही थी। चूंकि सतीश आर्थिक तंगी से जूझ रहा था इसलिए उसने सुखदेवी को जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और बात झूमा-झटकी तक पहुंची जिससे बैड का किनारा सुखदेवी की पीठ में लग गया। इसके बाद सतीश कमरे से बाहर चला गया और सुखदेवी ने गुस्से में आकर फांसी लगा ली। वहीं सुखदेवी की मां चंपादेवी और भाई रूप सिंह राय ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने के बाद हत्या के आरोप लगाए हैं। अभिषेक चौबे, थाना प्रभारी, नौगांव का कहना है कि महिला की मौत फांसी के कारण ही हुई है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लागये हैं जिनकी जांच अभी शेष है। मृतक महिला की पीठ और दाहिने हाथ पर चोट के निशान पाए गए हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Visfot News > Blog > डेली न्यूज़ > दुधमुंहे मासूम को छोड़कर महिला ने लगाई फांसी
दुधमुंहे मासूम को छोड़कर महिला ने लगाई फांसी
दुधमुंहे मासूम को छोड़कर महिला ने लगाई फांसी
RAM KUMAR KUSHWAHAOctober 13, 2021
posted on

0Share