Please assign a menu to the primary menu location under menu

Sunday, September 24, 2023
खास समाचारडेली न्यूज़

डीजल पेट्रोल की बढ़ती मंहगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Visfot News

छतरपुर। देश भर में बढ़ती महंगाई डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि के खिलाफ युवक कांग्रेस के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को युवक कांगे्रस जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में जिले भर के युवक कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। छतरपुर में जिलाध्यक्ष लखन पटेल की उपस्थिति में लोकेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अक्षय त्रिवेदी, विधानसभा अध्यक्ष नरेश पटेल के द्वारा मोदी और शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ताली और थाली बजाकर महंगाई का विरोध किया गया। कार्यकर्ता पुरानी तहसील से छत्रसाल चौक पर हाथों में थाली लेकर नारेबाजी करते हुए निकले और सरकार का विरोध जताया। इस दौरान नाजिम चौधरी, दीप्ती पाण्डेय, कैलाश कुशवाहा, हरनारायण यादव, पुष्पेन्द्र कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। महंगाई के विरोध में युवक कांग्रेस नेताओं ने महाराजपुर में साइकिल रैली निकाली। युवक कांग्रेस नेताओं ने दीक्षित पेट्रोल पंप से साइकिल रैली प्रारंभ करते हुए तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लाउड स्पीकर पर नारेबाजी करते हुए सरकार की तानाशाही के विरूद्ध आवाज उठाई। यहां जिला उपाध्यक्ष अक्षय त्रिवेदी, विधानसभा अध्यक्ष महेन्द्र नायक, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव, नगर अध्यक्ष कृष्णकांत, टिंकू लल्ला, शिवम, हंसराज, सुमित चौरसिया, अवनीश चौबे मौजूद रहे।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »