Please assign a menu to the primary menu location under menu

Sunday, September 24, 2023
डेली न्यूज़

अब नगर पालिका क्षेत्र में सर्वे कराकर होगा टीकाकरण

Visfot News

कलेक्टर की पहल: तीसरी लहर के पहले दोनों डोज लगाने पर जोर
छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह ने नगर पालिका छतरपुर के शेष बचे लोगों को कोविड टीका लगाने के लिए शहर के घरों का प्राथमिकता से सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के ऐसे लोग जो पहला डोज लगवा चुके हैं उन्हें दूसरा डोज लगाने के लिए प्रेरित करें, ताकि शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण हो सकें। तीसरी लहर के पहले ही अधिक से अधिक लोगों को कोविड आपदा से बचाव के लिए मानवीय जीवन के सुरक्षा चक्र का दोनों टीका लगाया जाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बीएलसी के साथ समीक्षा बैठक में आगे कहा कि शेष घर एवं बचे व्यक्ति की जानकारी के लिए सर्वे करते हुए उनकी लिस्ट बनाएं तथा टीकाकरण के लिए उन्हे बूथ पर लेकर जाएं। इस कार्य में विधानसभा के मतदाता सूची से मिलान करें। 100 फीसदी टीकाकरण होने से तीसरी लहर से नुकसान कम होने की संभावना है।इस तरह से समाज के लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। ऐसा करके हम खुद की नजरों में भी सम्मानित हो सकेंगे। शत प्रतिशत टीका होने से शहर के परिवारों के साथ उनके बच्चों की भी सुरक्षा हो सकेंगी। आज की स्थिति में कोविड आपदा के चलते कोविड गाइडलाइन का पालन करते सामाजिक व्यक्ति बिना लड़े ही कोविड की दूसरी लहर में विपदा की स्थिति देख चुके है। यह स्थिति तीसरी लहर के रूप में नहीं देखे तो इसके लिए जरूरी है समाज के सभी लोग दोनो डोज लगवाएं और खुद होकर अपने परिवार और बच्चों में सहयोग दें।

RAM KUMAR KUSHWAHA

1 Comment

Comments are closed.

भाषा चुने »