Please assign a menu to the primary menu location under menu

Sunday, September 24, 2023
डेली न्यूज़

आजादी का 75वां दिवस हर्ष और उल्लास से मनाया गया, कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

आजादी का 75वां दिवस हर्ष और उल्लास से मनाया गया, कलेक्टर ने किया ध्वजारोहणआजादी का 75वां दिवस हर्ष और उल्लास से मनाया गया, कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
Visfot News

छतरपुर। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में देश की आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव जिला मुख्यालय छतरपुर में हर्ष और उल्लास से मनाया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम प्रांगण में ध्वजारोहण होते ही राष्ट्रगान जन गण मन अधियानक जय हो, भारत भाग्य विधाता से गूंज उठा।

राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि श्री शीलेेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण की सलामी ली और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और रक्षित निरीक्षक किशोर पटेल के साथ खुली जीप में परेड का निरीक्षण करते हुए समारोह में उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात् नीलगगन में पुलिस अधीक्षक के साथ रंगबिरंगे गुब्बारे छोड़े। राष्ट्रीय समारोह में जिला पुलिस बल होमगार्ड, महिला पुलिस बल तथा विशेष सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत मार्च पास्ट की प्रस्तुति की गई। मार्च पास्ट का नेतृत्व आरआई कैलाश पटेल और शारदा प्रसाद द्वारा किया गया। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के साथ परेड कमाण्डर एवं टोली नायकों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती अनुरागी, भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, डीआईजी विवेक राज सिंह सहित सर्वसमाज के नागरिकगण एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
स्टेनो टू कलेक्टर एवं सहायक स्टेनो हुए सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य के लिए स्टेनो टू कलेक्टर प्रेमचंद्र सिंह एवं सहायक स्टेनो मुकेश जैन छतरपुर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार नगरीय निकायों में किए गए शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए नगर पालिका अधिकारी छतरपुर ओ.पी.एस. भदौरिया, नौगांव निरंकार पाठक, गढ़ीमलहरा शिवी उपाध्याय सहित अन्य निकायों के सीएमओ को सम्मानित किया गया।इसी तरह कोविड आपदा सहित शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट की प्रस्तुति में जिला पुलिस बल प्रथम, 29वीं वाहिनी सशस्त्र बल द्वितीय और जिला होमगार्ड की टुकड़ी तृतीय रही।

RAM KUMAR KUSHWAHA

1 Comment

Comments are closed.

भाषा चुने »