Please assign a menu to the primary menu location under menu

Sunday, September 24, 2023
खास समाचार

मिशन मोड में भाजपा, केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी जिलों के दौरों पर

मिशन मोड में भाजपा, केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी जिलों के दौरों परमिशन मोड में भाजपा, केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी जिलों के दौरों पर
Visfot News

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और अगले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा मिशन मोड में आ गई है। कोरोना संकट से मिली राहत के बीच भाजपा नेता अवसरों को भुनाते हुए जिलों की ओर मुड़ गए हैं।
तीन केंद्रीय मंत्रियों की आशीर्वाद यात्रा के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का तीन जिलों का कार्यक्रम तय हो गया है। इन सभी चुनावों की तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन भाजपा की तैयारी जोरों पर है।पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 16 अगस्त से चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनका यह प्रवास स्वावलंबी मंडल, सक्षम नगर केंद्र और सक्रिय बूथ की अवधारणा को साकार करने के लिए होगा। शर्मा 16 अगस्त को भगवान महाकाल के दर्शन के बाद यात्रा शुरू करेंगे और इसी दिन वे आलीराजपुर पहुंचेंगे। 17 अगस्त को चंद्रशेखर आजाद नगर एवं जोबट में बैठकें लेंगे।18 अगस्त को बुरहानपुर और 19 अगस्त को खंडवा जिले की सभी विधानसभाओं की बैठकें लेंगे। मालूम हो, इससे पूर्व पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों डॉ. वीरेंद्र खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एसपीएस बघेल की आशीर्वाद यात्रा तय कर दी है। यह यात्रा भी 16 अगस्त से शुरू हो रही है और प्रदेश के कई जिलों में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता से सीधा संवाद करेंगे। यह यात्रा 24 अगस्त तक चलेगी।
वर्तमान एवं निवर्तमान जनप्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा
अग्रवाल ने बताया कि प्रवास के दौरान शर्मा संगठन की दृष्टि से पालक-संयोजक, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, नगर केंद्र, ग्राम केंद्र, बूथ आदि की बैठकें लेंगे। इसके अलावा वर्तमान और निवर्तमान जनप्रतिनिधियों तथा दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ भी अलग से चर्चा करेंगे। पार्टी ने जिलों में प्रदेश अध्यक्ष के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी है।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »