महाराजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम उमरया का रहने वाला हरिचरण अहिरवार इंडियन आर्मी में कमांडो है और वर्तमान में वह असाम में तैनात था। विगत 8 जुलाई को वह छुट्टी पर अपने घर वापिस लौटा था। इस दौरान उसे कोर्ट का एक नोटिस मिला, जो उसकी पत्नी द्वारा भिजवाया गया था। नोटिस के अनुसार हरिचरण को ग्वालियर में पेशी पर गया लेकिन उसकी पत्नी वहां उपस्थित नहीं हुई। इसके बाद परेशान होकर दो दिन पहले हरिचरण गांव वापिस लौट आया और बीते रोज उसने अपनी लायसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि हरिचरण उसका इकलौता पुत्र था और उसने यह कदम अपनी पत्नि से प्रताडि़त होकर उठाया है। बताया जा रहा है कि 27 जुलाई को उसे ड्यूटी पर वापिस लौटना था।
Visfot News > Blog > डेली न्यूज़ > आर्मी कमांडो ने लायसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी