Please assign a menu to the primary menu location under menu

Friday, April 26, 2024
खास समाचारडेली न्यूज़

48वें खजुराहो नृत्योत्सव की तैयारियां हुई पूर्ण

48वें खजुराहो नृत्योत्सव की तैयारियां हुई पूर्ण

48वें खजुराहो नृत्योत्सव की तैयारियां हुई पूर्ण48वें खजुराहो नृत्योत्सव की तैयारियां हुई पूर्ण
Visfot News

खजुराहो। 48वें खजुराहो नृत्य समारोह 2022 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर संदीप जी आर तथा पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने एक दिन पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। नृत्य समारोह पश्चिमी मंदिर समूह के अंदर कंदरिया महादेव तथा जगदम्बी मंदिर के बीच मुख्ताकाशी मंच पर होगा। शुभारंभ अवसर पर मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पांच देशों के राजदूत एवं उच्चायुक्त सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
7 दिनों तक देश के प्रख्यात कला साधक देंगे प्रस्तुतियां
खजुराहो नृत्य समारोह के पहले दिन 20 फरवरी को स्व. पंडित बिरजू महाराज के शिष्य कलाश्रम नई दिल्ली द्वारा कथक समूह और शांता-वी.पी. धनंजयन और साथियों द्वारा भरतनाट्यम समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन सुजाता महापात्रा भुवनेश्वर द्वारा ओडीसी, निरुपमा राजेंद्र बेंगलुरु द्वारा भरतनाट्यम कथक समागमा और जयरामा राव एवं साथी दिल्ली द्वारा कुचिपुड़ी समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के तीसरे दिन 22 फरवरी को नीना प्रसाद त्रिवेंद्रम द्वारा मोहिनीअट्टम, पाश्र्वनाथ उपाध्याय बेंगलुरु द्वारा भरतनाट्यम समूह और टीना तांबे मुंबई द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।चौथे दिन सोनिया परचुरे मुंबई द्वारा कत्थक, कलामंडलम सुनील एवं पेरिस लक्ष्मी कोट्टायम केरल द्वारा कथकली-भरतनाट्यम, रागिनी नगर नई दिल्ली द्वारा कथक और दानुका अर्यावंसा श्रीलंका द्वारा उदारता नेतुमा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के पाँचवे दिन वसंत किरण एवं साथी कादिरी आंध्र प्रदेश द्वारा कुचिपुड़ी समूह नृत्य, शर्वरी जमेनिस और साथी पुणे द्वारा कथक और संध्या पूरेचा एवं साथी मुंबई द्वारा भरतनाट्यम समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। छठवें दिन 25 फरवरी को देविका देवेंद्र एस मंगलामुखी जयपुर द्वारा कथक, रुद्राक्ष फाउंडेशन भुवनेश्वर द्वारा ओडिसी समूह और नयनिका घोष एवं साथी दिल्ली द्वारा कथक समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। खजुराहो नृत्य समारोह के अंतिम दिन 26 फरवरी को श्वेता देवेंद्र एवं क्षमा मालवीय भोपाल द्वारा भरतनाट्यम-कथक, तपस्या इंफाल द्वारा मणिपुरी समूह और शमा भाटे एवं साथी पुणे द्वारा कथक समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
कला पुरस्कार भी प्रदान किए जाएँगे
खजुराहो नृत्य समारोह पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरातन परंपरा का पालन करते हुए मंदिर प्रांगण की आभा बनेगा। यह भगवान की भक्ति और नृत्य का बेजोड़ संगम होगा। 48 वें नृत्य समारोह में देश एवं विश्व के विख्यात कलाकार अपनी नृत्य प्रस्तुतियाँ देंगे। समारोह में नृत्य के लिए राष्ट्रीय कालिदास सम्मान और मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार भी प्रदान किए जाएँगे।
दिल खोल के घूमो मैराथन आज
समारोह में इस वर्ष महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन परियोजना में महिलाओं के लिए 20 फरवरी को 5 किलोमीटर की दिल खोल के घूमो मैराथन भी होगी। इसका उद्देश्य हिंदुस्तान के दिल में आप सेफ हैं के स्लोगन से पर्यटन स्थलों में महिलाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना है। उत्सव में हेरिटेज रन, ग्लेम्पिंग (गलैमर्स कैंपिंग) विलेज टूर, वाटर राफ्टिंग, ई बाइक टूर, साइकिलिंग,एवं खजुराहो के आस-पास भ्रमण जैसी रोचक गतिविधियों में हिस्सा लेने के साथ स्थानीय संस्कृति, कला और स्थानीय बुंदेली व्यंजनों के स्वाद से पर्यटक परिचित होंगे।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »