Please assign a menu to the primary menu location under menu

Thursday, June 1, 2023
डेली न्यूज़

पैरों में ब्लड सर्कुलेशन की कमी से कभी सूजन तो कभी नील निशान दिखते है

Visfot News

खराब ब्लड सर्कुलेशन की समस्या आपको लंबे समय तक परेशान कर सकती हैं। ऐसे में अगर ये दिक्कत आपके पैरों में है तो ये आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। जी हां, जब आपका ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है तो आपके पैरों की गतिविधियां प्रभावित होती हैं। साथ ही शरीर पर कई प्रकार के लक्षण नजर आने लगते हैं। ऐसी स्थिति में इन लक्षणों को पहचानना और समय पर इलाज करवाना बेहद जरूरी है। कैसे, जानते हैं।

मांसपेशियों में बेचैनी
मांसपेशियों में बेचैनी ब्लड सर्कुलेशन की कमी की वजह से हो सकती है। दरअसल, जब आपका ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है तो ये आपकी नसों में एक स्थिरता लाने लगता है और इससे इस भाग का ब्लड सर्कुलेशन लगभग न के बराबर हो जाता है। फिर आप हर समय अपने पैरों में एक बेचैनी महसूस कर सकते हैं।

पैरों में सूजन
पैरों में सूजन खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हो सकता है। दरअसल, ब्लड सर्कुलेशन की कमी से फ्यूड कॉन्टेंट ब्लड वेसेल्स में जमा होने लगते हैं और ये एक प्रकार का वॉटर रिटेंशन जैसा होने लगता है। इसकी वजह से आपके पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है।

पैरों में नील निशान पड़ना
पैरों में नील निशान, खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हो सकता है। ये नील निशान तब बनता है जब त्वचा के नीचे के ब्लड वेसेल्स चोटिल हो जाते हैं। इस दौरान फंसा हुआ ये खून नीला पड़ जाता है और नील निशान नजर आने लगते हैं।

उंगलियों का सुन्न होना और पीला पड़ना
उंगलियों का सुन्न होना और पीला पड़ना, असल में पैरों में ब्लड सर्कुलेशन की कमी का लक्षण है। दरअसल, जब खून का प्रवाह कम होने लगता है तो पैरों में सुन्नता आने लगती है और पैरों का रंग पीला पड़ने लगता है। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय रहते डॉक्टर के पास जाएं और इसका इलाज करवाएं।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »