Please assign a menu to the primary menu location under menu

Saturday, April 20, 2024
छत्तीसगढ़

विधायक शैलेष ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर रखी अरपा के दो नए ब्रिज की माँग

Visfot News

कुदुदंड और शनिचरी ब्रिज के लिए 50 करोड़ रुपए की रखी माँग
मुख्यमंत्री ने दिया बजट में रखने का आश्वासन

रायपुर
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर कुदुदंड और शनिचरी ब्रिज के लिए आगामी बजट सत्र 2022-23 में 50 करोड़ रुपये स्वीकृति लिए प्रस्ताव सौंपा है। विधायक पांडेय ने गुरुवार को ही लोक निर्माण विभाग (सेतु एवं सड़क) अधिकारियों के साथ कुदुदंड और शनिचरी क्षेत्र का निरीक्षण किया था।

शनिचरी से चांटीडीह और कुदुदंड से लोधीपारा सरकंडा को जोड़ने अरपा नदी में दो नये ब्रिज बनाने को लेकर गुरुवार को अधिकारियों के साथ विधायक शैलेष पांडेय ने मौके का निरीक्षण किया था। यह दोनों ब्रिज लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगे। कुदुदंड से लोधीपारा सरकंडा के लिए लगभग 400 मीटर लंबा और 50 फीट चौड़ा ब्रिज बनाने की योजना है। तो वही शनिचरी से चांटीडीह को जोड़ने के लिए 350 मीटर लंबा और 50 फीट चौड़ा ब्रिज बनना प्रस्तावित है

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने बताया कि शहर के यातायात दबाव को कम करने के लिए नवीन वैकल्पिक मार्गों की आवश्यकता है। प्रथम चरण में अधिकारियों के साथ वैकल्पिक मार्गो की संभावनाओं को देखने के लिए आज कुदुदंड और शनिचरी रपटा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था, इसमें शनिचरी से चांटीडीह और कुदुदंड से लोधीपारा सरकंडा को जोड़ने अरपा नदी में दो ब्रीज बनाने को लेकर गुरुवार को अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया था। शुक्रवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर आगामी बजट सत्र में 50 करोड रुपए स्वीकृत करने प्रस्ताव सौंपा गया है।

RAM KUMAR KUSHWAHA

1 Comment

Comments are closed.

भाषा चुने »