Please assign a menu to the primary menu location under menu

Sunday, December 10, 2023
एंटरटेनमेंट

सेलिना जेटली अब हैं लाइमलाइट से दूर

Visfot News

सेलिना जेटली का जन्म 24 नवंबर 1981 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। सेलिना जेटली के माता-पिता दोनों इंडियन आर्मी में थे। आर्मी परिवार से आने के नाते सेलिना जेटली ने एक दर्जन से भी ज्यादा स्कूल बदले हैं। उन्होंने ओडिशा के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। सेलिना जेटली ने कोलकाता की एक मोबाइल कंपनी में जॉब के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने उसके बाद एक दिन अचानक लोकल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और फिर यहां से उनके जीवन की नई शुरुआत हुई। सेलिना जेटली ने 2001 में ‘मिस इंडिया’ का खिताब जीता था। उसी साल ‘मिस यूनिवर्स’ में सेलिना ने चौथा स्थान हासिल किया था। सेलिना 2001 में म्यूजिक वीडियो ‘ओह केहरी’ में भी नजर आई थीं। इस म्यूजिक वीडियो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। सेलिना जेटली ने 2003 में फिरोज खान की फिल्म ‘जानशीन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। उसके बाद उन्हें सनी देओल के साथ फिल्म ‘खेल’ में देखा गया था। सेलिना जेटली को ‘नो एंट्री’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘रेड द डार्क साइड’, ‘पेइंग गेस्ट’, ‘हेल्लो डार्लिंग’ जैसी फिल्मों में देखा गया है। सेलिना जेटली 23 सितम्बर 2010 को आॅस्ट्रिया के रहने वाले पीटर हाग के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। शादी के बाद से ही ये एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर हैं। फिलहाल सेलिना अपने पति और तीन बच्चों के साथ अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।

RAM KUMAR KUSHWAHA

2 Comments

Comments are closed.

भाषा चुने »