छतरपुर। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में बुजुर्ग, दिव्यांग और शारीरिक रूप से कमजोर और चलने में असमर्थ व्यक्तियों को टीकाकरण लगाने के लिए संवेदनशीलता से तुरंत टीका लगाने के निर्देश दिए गए है। छतरपुर जिले में शनिवार को 20 हजार 753 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में टीकाकरण हेतु लोगों में अपूर्व उत्साह देखा गया।इसी तरह शनिवार को छतरपुर शहर के शास. उ. मा. विद्यालय क्रमांक 1 के केंद्र पर टीकाकरण करण के लिए पहुँचे दिव्यांग मनोज और अलखराम को विशेष सम्माननीय व्यक्ति मानते हुए टीकाकरण किया गया। मनोज और अलखराम ने बताया कि कोविड संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखने के लिए वह टीका लगवाने के लिए केंद्र पहुँचे और वहां टीकाकरण दल से सम्पर्क किया।यहां एएनएम श्रीमती माया अहिरवार और सपोर्टिंग स्टॉफ सत्यम तिवारी की मदद से उनका टीकाकरण तुरंत हुआ। जिससे वह अत्यंत प्रसन्न हुए, उन्होंने जिले के दिव्यांग बंधुओं से टीकाकरण कराने की अपील की। इस केन्द्र पर एएनएम द्वारा 990 लोगों का टीकाकरण किया गया।
Visfot News > Blog > डेली न्यूज़ > छतरपुर जिले में शनिवार को 20 हजार 753 लागों को लगाया गया कोविड टीका
छतरपुर जिले में शनिवार को 20 हजार 753 लागों को लगाया गया कोविड टीका
RAM KUMAR KUSHWAHAJuly 25, 2021
posted on

0Share