भोपाल। राज्य शासन द्वारा निम्नलिखित राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त नवीन पदस्थापना की गई है – श्रीमती अर्चना सोलंकी को उप सचिव, (कार्मिक) म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग से मुख्य महाप्रबंधक, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण एवं उप सचिव (कार्मिक) म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग(अतिरिक्त प्रभार), जितेन्द्र सिंह चौहान को अपर कलेक्टर , जिला उज्जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी उज्जैन(अतिरिक्त प्रभार) से उप सचिव (कार्मिक) म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग, संतोष कुमार टैगोर को मुख्य महाप्रबंधक, म.प्र. पश्चिम क्षेत्र वि. वितरण कंपनी इंदौर से अपर कलेक्टर जिला उज्जैन, भुरला सिंह सोलंकी को अपर कलेक्टर जिला खरगौन से उप सचिव, म.प्र.शासन सामान्य प्रशासन विभाग(पूल) रिकेश कुमार वैश्य को अपर कलेक्टर जिला ग्वालियर से मुख्य महाप्रबंधक, म.प्र. पश्चिम क्षेत्र वि. वितरण कंपनी इंदौर, मिलिन्द कुमार नामदेव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अनूपपुर से उप सचिव, म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग(पूल) सुश्री संस्कृति शर्मा को डिप्टी कलेक्टर जिला सतना से डिप्टी कलेक्टर जिला कटनी , सुश्री प्रयांशी भंवर को डिप्टी कलेक्टर जिला शहडोल से डिप्टी कलेक्टर जिला अलीराजपुर, सुश्री ज्योति परस्ते को डिप्टी कलेक्टर जिला झाबुआ से डिप्टी कलेक्टर जिला शहडोल पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार राज्य शासन द्वारा निम्नलिखित राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त नवीन पदस्थापना की गई है सुरेश गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर, जिला पन्ना से डिप्टी कलेक्टर, जिला सतना, प्रमोद कुमार पाण्डेय को संयुक्त कलेक्टर जिला खण्डवा से संयुक्त कलेक्टर, जिला रीवा, सुश्री शिराली पाण्डेय को डिप्टी कलेक्टर, जिला रतलाम से डिप्टी कलेक्टर, जिला खरगौन सुरेश जादव को डिप्टी कलेक्टर जिला अशोकनगर से डिप्टी कलेक्टर जिला सतना, सुश्री वंदना राजपूत को डिप्टी कलेक्टर जिला निवाड़ी से डिप्टी कलेक्टर जिला गुना, सुश्री अंकिता जैन को डिप्टी कलेक्टर जिला गुना से डिप्टी कलेक्टर जिला निवाड़ी पदस्थ किया गया है।
Visfot News > Blog > खास समाचार > राप्रसे के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
राप्रसे के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
राप्रसे के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
RAM KUMAR KUSHWAHASeptember 25, 2021
posted on

0Share