Please assign a menu to the primary menu location under menu

Friday, April 26, 2024
देश

पूर्व सीएम SM कृष्णा अस्पताल में भर्ती, श्वसन तंत्र में संक्रमण की शिकायत

Visfot News

बेंगलुरू
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें श्वसन तंत्र में संक्रमण की शिकायत थी।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें श्वसन तंत्र में संक्रमण की शिकायत थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री सीएम कृष्णा को सांस की नली में संक्रमण है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर खुद उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

बता दें, एसएम कृष्णा 11 अक्टूबर 1999 से 28 मई 2004 तक कर्नाटक के 16वें मुख्यमंत्री रहे थे। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं। वह 2009 से 2012 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। 2017 में वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

RAM KUMAR KUSHWAHA

1 Comment

Comments are closed.

भाषा चुने »