भोपाल। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 3 सहालग में शादियों की सूरत बदल गई थी। शादियों में रस्में सीमित और छोटी रह गईं थीं, मेहमान कम हो गए थे, सिर्फ परिवार के नजदीकी रिश्तेदारों के बीच ही शादियां हो रहीं थीं। पिछले सहालग में स्थिति ठीक हुई तो 10 बजे तक ही बारातें निकालने की अनुमति थी।ऐसे में शादियां सिर्फ उन्हीं लोगों ने की जो किसी मजबूरी की वजह से शादी नहीं टाल सकते थे, जो शादी टाल सकते थे उन्होंने शादी टाली और अब इस सहालग में टाली गई शादियां होना है। ऐसी स्थिति में अब फरवरी माह तक मुहूर्त कम हैं लेकिन शादियां ज्यादा संख्या में होगीं।
यह रस्में छोटी हुईं थीं
मार्च 2020 के बाद के सहालग में लॉकडाउन के कारण शादियां टालनी पड़ी थीं। इसके बाद के सहालग में 20 और 50 मेहमानों के की उपस्थिति में शादी की अनुमति मिली थी। लोगों ने घर या छोटे होटलों में शादी समारोह किए। मार्च-अप्रैल में बारातें निकालने की अनुमति मिली थी लेकिन रात 10 बजे तक ही। मेहमानों की संख्या भी सीमित ही रही। इस सहालग में कोरोना की दूसरी लहर आई और लोगों ने शादी समारोह स्थगित किए। कोरोना के कारण पैर पुजाई की रस्म 1 से 2 घंटे की जगह 15 से 20 मिनट में पूरी हो रही थी। वरमाला जैसी रस्म भी कम समय में पूरी हुई थी। अब इनका समय बढ़ेगा।
यह होंगे विवाह के मुहूर्त
विवाह मुहूर्त देवउठान एकादशी के बाद शुरू हो जांएगे, इसके बाद 19 फरवरी तक विवाह मुहूर्त रहेंगे। 22 फरवरी को गुरु अस्त होने के कारण विवाह कार्य बंद हो जाएंगे। इसके बाद 19 अप्रैल 2022 से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे।
नवंबर : 15, 20, 21, 28, 29, 30
दिसंबर : 1, 7, 11, 13
जनवरी : 22, 23
फरवरी : 5, 6, 10, 18, 19
Visfot News > Blog > खास समाचार > 3 सहालग बाद शादियों बदलेगा दृश्य
3 सहालग बाद शादियों बदलेगा दृश्य
3 सहालग बाद शादियों बदलेगा दृश्य
RAM KUMAR KUSHWAHAOctober 25, 2021
posted on

0Share
the authorRAM KUMAR KUSHWAHA
All posts byRAM KUMAR KUSHWAHA
Leave a reply
You Might Also Like
28 मार्च मंगलवार का राशिफल
RAM KUMAR KUSHWAHAMarch 28, 2023
27 मार्च सोमवार का राशिफल
RAM KUMAR KUSHWAHAMarch 27, 2023