Please assign a menu to the primary menu location under menu

Thursday, June 1, 2023
डेली न्यूज़

डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब हमेशा से ही फायदेमंद

Visfot News

सेब खाना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। सेब में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो कि शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि डायबिटीज में लाल सेब की तुलना हरे सेब खाने के ज्यादा फायदे हैं। इसके पीछे इसका शुगर कंटेंट है और कुछ अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। कैसे, तो जानते हैं डायबिटीज में कौन सा सेब खाएं।

क्या हरे सेब ब्लड शुगर बढ़ाते हैं
हरे सेब की जीआई रेटिंग 39 है, जिसका अर्थ है कि वे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल  है। तो, लाल वाले सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 32 है। यानी कि जब आप हरे सेब को खाएंगे तो आपका शुगर स्पाइक उतना नहीं होगा जितना कि लाल सेब को खाने से ये समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस वजह से लाल सेब की तुलना हरे सेब डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

हरे सेब खाने के फायदे
डायबिटीज में हरे सेब खाने के कई फायदे हैं। पहले तो ये फाइबर में ज्यादा है और शुगर और कार्ब्स में कम है जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट भी लाल सेब की तुलना ज्यादा फायदेमंद है। साथ ही सेब में विटामिन ए और सी भी होता है जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।  ये डायबिटीज में न्यूरल हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। तो, इन तमाम कारणों से आपको शुगर में हरे सेब का सेवन करना चाहिए। तो, अगर आपको डायबिटीज की दिक्कत है तो बाजार से लाल सेब की तुलना हरे सेब खरीदें। कुछ दिन लगातार खाएं, आप खुद ही इसके फायदे को महसूस करेंगे।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »