Please assign a menu to the primary menu location under menu

Thursday, April 18, 2024
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद, नीम और करंज के पौधे लगाए

Visfot News

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोभा देवी सामाजिक सेवा समिति के प्रतिनिधियों के साथ बरगद, नीम और करंज के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने समिति द्वारा अनाथ बेटियों को गोद लेकर उनका पालन-पोषण करने की सराहना की। पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत तथा समिति सदस्य सुतृप्ति, प्रशांत मिश्रा, संदीप सत्य और प्रकाश समाधिया भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

समिति ऐसी बेटियों को गोद लेती हैं, जिनके माँ-बाप इस दुनिया में नहीं रहे। ऐसी 67 बेटियों का पालन-पोषण समिति द्वारा किया जा रहा है। अभी तक 24 बेटियों के विवाह भी कराए जा चुके हैं। समिति गोद ली गई बालिकाओं के लालन-पालन में सहयोग करती हैं। साथ ही बेटियों के भोजन, पठन-पाठन और जीवन-यापन के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, कम्प्यूटर संबंधित प्रशिक्षण भी दिलाया जाता है। समिति द्वारा दिव्यांग, असहाय, गरीब वृद्धों को भी सहयोग किया जाता है।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए पौधों में बरगद का धार्मिक महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। इसका उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

 

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »