Please assign a menu to the primary menu location under menu

Sunday, September 24, 2023
खास समाचार

सोना हुआ 10 हजार रुपए सस्ता

सोना हुआ 10 हजार रुपए सस्ता

सोना हुआ 10 हजार रुपए सस्तासोना हुआ 10 हजार रुपए सस्ता
Visfot News

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तब आपके पास सबसे सही मौका है।ऐसा इसलिए क्योंकि वर्तमान में सोना रिकॉर्ड हाई से 10,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। जानकारों के मुताबिक, सोने का भाव अभी और नीचे जा सकता है। 1 साल में सोने की चाल पर नजर डालें,तब अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56,191 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जबकि सितंबर 2021 में सोने की कीमत 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने में गिरावट की बड़ी वजह यह भी है कि डॉलर इंडेक्स एक महीने की हाई पर पहुंचा है। फेड ने उम्मीद से पहले दरें बढ़ाने के संकेत दिए है।फेड 2022 मध्य तक पैकेज खत्म कर सकता है। वही वैक्सीनेशन में तेजी, इकोनॉमी में रिकवरी के संकेत नजर आ रहे है। इस बीच चीन का संकट टलने से भी इसमें दबाव बना है। त्यौहारी सीजन में सोने में बड़ी गिरावट आई है।सोना 6 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसला है।कॉमेक्स पर सोने का भाव 1750 डॉलर के लेवल के करीब है, जबकि एमसीएक्स पर 46,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।एसपीडीपी गोल्ड ईटीएफ होल्डिंग 8.1 टन घटी है।गुरुवार को होल्डिंग 0.8 प्रतिशत घटकर 992.65 टन पर रही है। सोने का भाव रिकॉर्ड हाई से करीब 20 प्रतिशत नीचे पहुंचा है।7 अगस्त 2020 को 56191 का रिकॉर्ड हाई बनाया था।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »