Please assign a menu to the primary menu location under menu

Thursday, June 1, 2023
एंटरटेनमेंट

आलिया भट्ट ने भेजा जूनियर एनटीआर के बच्चों के लिए गिफ्ट तो RRR स्टार ने कर दी ये डिमांड!

Visfot News

मुंबई

आरआरआर स्टार रामचरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट की चर्चा सोशल मीडिया पर अक्सर होती रहती है। वहीं आस्कर हासिल करने के बाद इन स्टार्स की तारीफ का फैंस एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी बीच जूनियर एनटीआर के आलिया भट्ट को शुक्रिया कहने की चर्चा सोशल मीडिया पर छा गई है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साल 2021 में आलिया भट्ट ने बच्चों के लिए एक कपड़ों का ब्रैंड ईडीमामा की लाइन शुरू की थी, जिसके बारे में वह सोशल मीडिया के जरिए अपडेट देती रहती हैं।

इसी बीच अपने को स्टार जूनियर एनटीआर के बेटे नंदमुरी अभय राम और नंदमुरी भार्गव राम के लिए कुछ सुंदर आउटफिट भेजीं। इसके चलते जूनियर एनटीआर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शुक्रिया कहते हुए एक्ट्रेस द्वारा भेजे गए आउटफिट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, थैंक्यू आलिया भट्ट। ईडी मामा हमेशा अभय और भार्गव के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। आशा करता हूं कि मेरे नाम का बैग जल्दी मिलेगा। 

आरआरआर स्टार की इंस्टा स्टोरी के जवाब में आलिया भट्ट ने जूनियर एनटीआर के पोस्ट को रिशेयर करते हुए लिखा, ये!! हाहा मैं सिर्फ आपके लिए स्पेशल ईडी कपड़ों का पूरा बंच भेज दूंगी। आप सबसे स्वीट हैं। थैंक्यू!! इसके अलावा आलिया भट्ट ने आरआरआर की रिलीज को एक साल पूरा होने की खुशी जाहिर करते हुए भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है।  बता दें, आरआरआर को दुनिया भर के फैंस का प्यार मिला है। इतना ही नहीं 95वें आस्कर में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए आरआरआ? के नाटू नाटू को अवॉर्ड भी मिला है, जिसने भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »