Please assign a menu to the primary menu location under menu

Sunday, September 24, 2023
डेली न्यूज़

संदेहास्पद लाश मिलने से फैली सनसनी

संदेहास्पद लाश मिलने से फैली सनसनी

संदेहास्पद लाश मिलने से फैली सनसनीसंदेहास्पद लाश मिलने से फैली सनसनी
Visfot News

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लक्ष्मन कॉलोनी में रविवार की सुबह एक महिला को उसके ही घर में संदेहास्पद लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। महिला का पति रात को एक बिरचुन फैक्ट्री पर काम करने के लिए गया था। सुबह लौटा तो उसकी पत्नि मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय रीना शिवहरे अपने पति बली शिवहरे, अपनी सास और 13 साल के बेटे शैलेन्द्र के साथ लक्ष्मन कॉलोनी में रहती थी। बली शिवहरे पास में ही किसी बिरचुन फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी करता था। शनिवार की रात वह अपनी ड्यूटी कर रहा था। सुबह जब घर लौटा तो देखा कि मां और बेटे सो रहे हैं जबकि पत्नि का शव बरामदे में पड़ा है।

महिला के शव के साथ एक रस्सी और गले में कुछ निशान मिले हैं। महिला मूलत: पन्ना जिले की निवासी थी। मायके पक्ष के लोग भी घटना की जानकारी के बाद यहां पहुंचे। महिला के भाई रामगोपाल शिवहरे ने बताया कि उन्हें बहिन की हत्या किए जाने का संदेह है। महिला के भाई ने बताया कि उनके भांजे के मुताबिक रात को कल्लू नाम का एक व्यक्ति जो परिवार का परिचित है वह घर पर आया था। आशंका जाहिर की गई है कि कल्लू ने ही महिला की हत्या की है। लाश मिलने की जानकारी पर टीआई पुष्पेन्द्र मिश्रा, एसआई अतुल झा ने डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »