Please assign a menu to the primary menu location under menu

Thursday, June 1, 2023
एंटरटेनमेंट

टीवी एक्टर विवियन डीसेना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में

Visfot News

नई दिल्ली

'मधुबाला' और 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ चुके विवियन डीसेना अब एकदम नॉर्मल लाइफ जी रहे हैं। तभी तो न तो वो किसी शो में नजर आ रहे हैं और न कहीं स्पॉट हो रहे हैं। दूसरी शादी भी की तो एकदम सीक्रेट तरीके से। न उसमें उन्होंने किसी को बुलाया और न बाद में रिसेप्शन पार्टी दी। अब तो वो पापा भी बन गए। ये बात अब कंफर्म है। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा था लेकिन अब खुद एक्टर ने खुलासा किया है।

इजिप्ट की पत्रकार नूरन अली से विवियन डीसेना ने सालभर पहले ही शादी कर ली थी लेकिन खुलासा मार्च, 2023 के शुरुआती हफ्तों में हुआ। बताया गया था कि दोनों मुंबई के एक फ्लैट में साथ रह रहे हैं। फिर खबर आई की इनकी दो महीने की बेटी भी है। फोटो पत्नी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन कोई पुख्ता जानाकरी नहीं थी। मगर अब सच सबके सामने आ गया है।

विवियन डीसेना ने दी गुडन्यूज
'बॉम्बे टाइम्स' से खास बातचीत में विवियन कहते हैं- हां मैं शादीशुदा हूं और मेरी 4 महीने की बेटी है। इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई। और ये किसी की चिंता क्या विषय कैसे है? हम अब शादी और बेटी के आने के बारे में बता देते लेकिन जब मुझे वो सही समय लगेगा। मैंने नूरन से सालभर पहले इजिप्ट में शादी की थी। ये इंटीमेट सेरेमनी थी। इसके बाद पापा बनना मेरे लिए एक सपने का पूरा होने जैसा है। ये बहुत ही बढ़िया फीलिंग है।

विवियन डीसेना बेटी के आने से खुश हैं
विवियन डीसेना ने कहा कि वह पिता बनकर सातवें आसमान पर हैं। वह अपनी बेटी को बाहों में उठाकर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। एक्टर ने बेटी का नाम लेन विवियन डीसेना रखा है। उन्होंने कहा कि व हमेशा अपनी पर्नसल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखते हैं। वह अपने परिवार को लाइमलाइट में नहीं रखना चाहते हैं और नूरन भी यही चाहती है। वह अपनी फैमिली को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं।

विवियन डीसेना ने अपनाया इस्लाम
विवियन ने बताया कि वो 2019 से इस्लाम फॉलो कर रहे हैं। वह बताते हैं- ज्यादा कुछ लाइफ में बदला नहीं। मैं ईसाई परिवार में जन्मा था और फिर इस्लाम फॉलो करने लगा। मैंने साल 2019 के रमजान महीने से ही इस्लाम फॉलो करना शुरू कर दिया था। मुझे पांच समय की नामाज अदा करके कापी सुकून और शांति मिलती है।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »