Please assign a menu to the primary menu location under menu

Friday, March 29, 2024
छत्तीसगढ़

एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 72 खरीद केंद्रों में खरीदा जाएगा धान

Visfot News

जगदलपुर
धान खरीदी सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल में जाने के बावजूद एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर सरकारी धान खरीदी की तैयारियां शुरू कर दी गई है। सोमवार को धान खरीदी सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल की समस्या से निपटने बैंक प्रबंधन मंथन करेगा। हड़ताल से निपटने के लिए राजस्व कर्मियों के माध्यम से नियत तारीख 1 नवंबर से धान खरीदी किये जाने की संभावना है।

बस्तर जिले की सीमा पड़ोसी प्रांत ओडिशा से काफी लंबी दूरी तक लगी हुई है। ऐसे में जगदलपुर सहित बकावंड और करपावंड इलाके में बैरियर लगाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि अवैध रूप से खपाए जाने वाले ओडिशा के धान की आवक पूरी तरह से रोकी जा सके। इसके लिए पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की भी मदद ली जा रही है। बैंक के अधिकारियों की टीम भी सीमाई क्षेत्रों में लगातार दौरा करेगी। कृषि उपज मंडी का उड?दस्ता भी नजर रखेगा और अवैध धान की धर-पकड़ इस बार भी की जाएगी।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य पर्यवेक्षक और इंचार्ज सीईओ एसए रजा ने बताया कि बस्तर जिले के 72 केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जायेगी। कर्मचारियों की हड़ताल के संबध में उन्होने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर एक नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया की शुरूआत कर दी जायेगी। उन्होने बताया कि अब तक धान खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने को लेकर मुख्यालय से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

RAM KUMAR KUSHWAHA

1 Comment

Comments are closed.

भाषा चुने »