Please assign a menu to the primary menu location under menu

Sunday, May 19, 2024
देश

अगले साल मई-जून तक INS विक्रांत के साथ एयरक्राफ्ट का इंटेग्रेशन

Visfot News

पुणे.
 नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार(Chief of Naval Staff Admiral R Hari Kumar) ने बुधवार को कहा कि नए कमीशंड विमानवाहक पोत INS विक्रांत(aircraft carrier INS Vikrant) के साथ एयरक्राफ्ट का इंटेग्रेशन अगले साल मई या जून तक पूरा हो जाने की संभावना है। यानी INS से एयरक्राफ्ट के संचालन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। समुद्री परीक्षण(sea-going trials) पहले ही कम्पलीट हो चुके हैं। इसके बाद ही विक्रांत को कमीशंड किया गया। यानी नौसेना को सौंपा गया।नेवी चीफ ने महाराष्ट्र के पुणे जिले के खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 143वें पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड की समीक्षा करने के बाद मीडिया से कहा कि अब एयरक्राफ्ट इंटेग्रेशंस ट्रायल शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर  एयरक्राफ्ट इंटेग्रेशंस में इसके कंमीशंड होने से छह से आठ महीने का समय लगता है। हम मई तक या मानसून से पहले पूरा करने की उम्मीद करते हैं। नेवी चीफ ने कहा कि पहली चीज जो हमें चेक करने की जरूरत है, वो एयरक्राफ्ट लैंडिंग की है।

नौसेना की आधुनिकीकरण योजना(Navy's modernisation plan) के बारे में पूछे जाने पर, एडमिरल कुमार ने कहा, "भारतीय नौसेना एक आधुनिकीकरण कार्यक्रम पर है। हमारा पहला छोटा जहाज 1960 में स्वदेशी रूप से कमीशन किया गया था। तब से हम बड़े और बड़े जहाजों का निर्माण कर रहे हैं। संयोग से (लेटेस्ट) एयरक्राफ्ट करियर 76 प्रतिशत स्वदेशी है, इसलिए यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पिछले सात साल में भारत में बने 29 जहाजों और पनडुब्बियों को कमीशंड किया गया है। "हमारे पास 45 जहाज निर्माणाधीन हैं, जिनमें से 43 भारत में निर्मित हैं। हम अन्य 49 जहाजों के लिए आवश्यकता की मंजूरी की प्रक्रिया में हैं। भारतीय नौसेना के लिए बजट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "बजट की कोई समस्या नहीं है। हम जो भी कार्यक्रम आगे बढ़ा रहे हैं, सरकार की ओर से पर्याप्त बजटीय समर्थन है।"

NDA में महिला कैडेट्स:एनडीए में महिला कैडेट्स के पहले बैच को शामिल किए जाने पर नेवी चीफ ने कहा, "हमारी सेनाएं लैंगिक रूप से तटस्थ( gender neutral) हैं। महिलाएं पहले से ही लड़ाकू सेवाएं(combat services) दे रही हैं। नौसेना सहित बलों में महिला अधिकारी हैं।"  उन्होंने कहा कि नौसेना ने महिला नाविकों(women sailors) को भी शामिल करना शुरू कर दिया है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। नौसेना प्रमुख ने कहा, "इस साल, हमारे पास नाविकों के लिए 3,000 वैकेंसीज थीं, जिसके लिए हमें 82,000 महिलाओं सहित 10 लाख आवेदन प्राप्त हुए।"

 

RAM KUMAR KUSHWAHA

1 Comment

Comments are closed.

भाषा चुने »