Please assign a menu to the primary menu location under menu

Thursday, May 2, 2024
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच ने उठाई मांग गौरव दिवस के मौके पर बिरसा मुंडा को दिया जाए भारत रत्न

Visfot News

धार
राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार एवं राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने  भगवान बिरसा मुंडा के 15 नवंबर गौरव दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू एवं प्रधानमंत्री से भगवान बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर  राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच  द्वारा राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है पत्र में लिखा है कि देश में 11 करोड आदिवासी निवास करते हैं देश के  आदिवासियो ने भगवान बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने की मांग की है भगवान बिरसा मुंडा गरीबों, पीड़ितों, शोषितों के सच्चे मसीहा थे।उनके कल्याण के लिए संघर्षरत रहते हुए बलिदान दिया।

देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान सर्वोपरि है। बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी और जनजातीय समुदाय को उनके खिलाफ एकजुट किया था। महज 25 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से जाना जाता है। वे देश के आधुनिक इतिहास के गौरव हैं। उन्होंने धरती आबा बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने की मांग की जाती है।

RAM KUMAR KUSHWAHA

1 Comment

Comments are closed.

भाषा चुने »