Please assign a menu to the primary menu location under menu

Sunday, May 19, 2024
एंटरटेनमेंट

पति निक जोनस के कॉन्सर्ट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार वीडियो आया सामने

Visfot News

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू चला चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मार्किस थिएटर में जोनास ब्रदर्स यानी केविन जोनास, निक जोनास और जो जोनास के कॉन्सर्ट में नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस इवेंट को फुलटू इंजॉय किया। उन्होंने निक के साथ-साथ सुर में सुर मिलाए। वह ऑडिटोरियम में जमकर झूमती हुई भी दिखाई दीं। इस कॉन्सर्ट के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई अपना प्यार लुटा रहा है।

एक फैन अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किए हैं, उसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस ऑडियंस के बीच बैठी हैं और स्टेज पर परफॉर्म कर रहे पति निक जोनस के गाने पर थिरक रही हैं। उनके साथ गा भी रही हैं। भाभी सोफी टर्नर भी उनके पास खड़ी हुईं और गाने का लुत्फ उठा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने किया भाभी को किस
वहीं, दूसरे वीडियो में प्रियंका ने सोफी के कॉन्सर्ट में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने एक-दूसरे को किस भी किया। जोनास ब्रदर्स की परफॉर्मेंस खत्म होने पर प्रियंका को चीयर और हूटिंग करते हुए भी देखा गया। एक वीडियो में, प्रियंका और निक कंसर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने उनके हाथ को थाम रखा है। इवेंट के लिए प्रियंका ने व्हाइट ड्रेस, ब्लैक कोट और मैचिंग बूट्स कैरी किए हुए थे।

प्रियंका-निक की शादी और बेटी
बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी और निक जोनस ने दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। बाद में, इन्होंने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। पिछले साल जनवरी, 2022 में सरोगेसी के जरिए इन्हें बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास भी हुई थी। जिसका चेहरा एक्ट्रेस ने सालभर बाद दिखाया था।

RAM KUMAR KUSHWAHA
भाषा चुने »